Showing posts with label ipo. Show all posts
Showing posts with label ipo. Show all posts

Thursday, 11 April 2019

रेल विकास निगम लिमिटेड की ठंडी लिस्टिंग

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर की सपाट लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर 19 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड का इश्यू प्राइस 19 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

rvnl stock market


लिस्टिंग के बाद एनएसई पर रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर फिलहाल 19.45 रुपये पर दिख रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड का इश्यू 29 मार्च से 3 अप्रैल के दौरान खुला था। इस इश्यू को हल्का रिस्पॉन्स मिला था।

आरवीएनएल का पूरा नाम रेल विकास निगम लिमिटेड है। ये रेल मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी है। आरवीएनएल रेलवे के प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी रेल दोहरीकरण और नई लाइन बिछाने का काम करती है। कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन और मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी काम करती है। दिसंबर तक कंपनी के पास 77500 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे। फिलहाल 102 प्रोजेक्ट पर कंपनी का काम जारी है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 9893024247  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Monday, 24 September 2018

आज से खुला गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स का आईपीओ

सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का आईपीओ आज यानि 24 सितंबर से खुल रहा है। कंपनी की इश्यू के जरिए 344.69 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी रक्षा क्षेत्र की जहाज बनाती है। यह भारतीय नौसेना के पोतों से लेकर व्यापारिक जलपोतों तक का निर्माण व मरम्मत करती है। सरकार आईपीओ के जरिए 25 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। इस वित्त वर्ष में यह तीसरा सरकारी कंपनी का आईपीओ है। गार्डन रीच का आईपीओ 24 सितंबर को खुलकर 26 सितंबर को बंद होगा।



गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 115-118 रुपये रखा गया है। इसमें रिटेल निवेशकों को 5 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगा। बता दें कि कंपनी के पास अभी 20313 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Wednesday, 8 August 2018

क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण का आईपीओ खुला

बंगलुरु बेस्ड माइक्रो फाइनेंस कंपनी क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण का आईपीओ इश्यू आज यानि 8 अगस्त से खुल गया है जो 10 अगस्त को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड है 418 से 422 रुपये। 35 शेयरों के लॉट साइज वाले इस इश्यू के जरिए कंपनी 1131 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है।



क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण गरीब महिलाओं को छोटे-छोटे कर्ज बांटने के कारोबार में है और कंपनी देश के 8 राज्यों में मौजूद है। कंपनी की शाखाएं 8 राज्यों के 132 जिलों में मौजूद हैं। इसकी कुल 516 शाखाएं और 4544 लोन ऑफिसर हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Monday, 6 August 2018

एचडीएफसी एएमसी की शानदार लिस्टिंग

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एचडीएफसी एएमसी ने एक्सचेंजों पर शानदार आगाज किया है। एनएसई पर एचडीएफसी एएमसी की लिस्टिंग करीब 57 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,726.25 रुपये पर हुई है। लिस्टिंग के बाद एचडीएफसी एएमसी ने 1,824 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया। वहीं, एचडीएफसी एएमसी ने लिस्टिंग के लिए 1,100 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया था।



एचडीएफसी एएमसी का इश्यू 83 गुना भरा था। आईपीओ से कंपनी ने 2,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एचडीएफसी एएमसी के आईपीओ में 2.54 करोड़ शेयर बिके हैं। इस इश्यू के बाद एचडीएफसी एएमसी में एचडीएफसी का हिस्सा 57.3 फीसदी से घटकर 53.2 फीसदी रह जाएगा। वहीं स्टैंडर्ड लाइफ का हिस्सा 38.2 फीसदी से घटकर 30.2 फीसदी रह जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Wednesday, 25 July 2018

आज से खुला एचडीएफसी एएमसी का आईपीओ

देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एचडीएफसी एएमसी का आईपीओ आज से खुल गया है, बाजार में इस आईपीओ को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि इसमें बड़े मुनाफे की उम्मीद है। एचडीएफसी एएमसी का आईपीओ 25 से 27 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 1095 से 1100 रुपये तय किया गया है। इश्यू की लॉट साइज 13 शेयर हैं यानि इसमें आपको कम से कम 14,300 रुपये लगाने होंगे। कंपनी की इस आईपीओ से 2794 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस इश्यू के तहत 2.54 करोड़ शेयर बिकेंगे। ओएफएस सारा पैसा प्रोमोटर कंपनियों को मिलेगा।





इस आईपीओ के बाद कंपनी में एचडीएफसी का हिस्सा 57.3 फीसदी से घटकर 53.2 फीसदी रह जाएगा। वहीं, स्टैंडर्ड लाइफ का हिस्सा 38.2 फीसदी से घटकर 30.2 फीसदी रह जाएगा। एचडीएफसी एएमसी की कुल एयूएम एसेट अंडर मैनेजमेंट 307500 करोड़ रुपये है।

एचडीएफसी एएमसी के आईपीओ में असित सी मेहता, एंजेल ब्रोकिंग, च्वाइस ब्रोकिंग, मोतीलाल ओसवाल, हेम सिक्योरिटीज , केनरा बैंक, बीपी वेल्थ और जीईपीएल सभी की सब्सक्राइब करने की सलाह है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Wednesday, 18 July 2018

आज से खुला टीसीएनएस क्लोदिंग का आईपीओ

आज से टीसीएनएस क्लोदिंग का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 20 जुलाई तक इस इश्यू में पैसा लगा सकते हैं। इश्यू के लिए 714 रुपये से 716 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इश्यू के जरिए कंपनी की 1125 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। टीसीएनएस क्लोदिंग के आईपीओ का लॉट साइज 20 शेयरों का होगा।



आपको बता दें कि इस आईपीओ पर प्रभुदास लिलाधर, हेम सिक्योरिटीज की सब्सक्राइब करने की सलाह है। हालांकि चॉइस ब्रोकिंग ने इससे दूर रहने की राय दी है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Friday, 6 July 2018

वैरॉक इंजीनियरिंग की अच्छी लिस्टिंग

बाजार में एक और शेयर की लिस्टिंग हो गई है। आज वैरॉक इंजीनियरिंग बाजार पर लिस्ट हुई है। एनएसई पर वैरॉक इंजीनियरिंग 5 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,015 रुपये के भाव पर लिस्ट हुई है। वैरॉक इंजीनियरिंग ने लिस्टिंग के लिए 967 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया था। लिस्टिंग के बाद वैरॉक इंजीनियरिंग का शेयर 1,025 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा। वैरॉक इंजीनियरिंग का इश्यू 3.5 गुना भरा था।




अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Tuesday, 26 June 2018

वैरॉक इंजीनियरिंग का आईपीओ खुला

औरंगाबाद स्थित ऑटो एंसिलरी कंपनी वैरॉक इंजीनियरिंग का आईपीओ आज यानि 26 जून से खुल गया है। ये आईपीओ 28 जून तक खुला रहेगा। इस आईपीओ की इश्यू प्राइस 965-967 रुपये रखी गई है। इश्यू की लॉट साइज 15 शेयर है यानि इस इश्यू में आपको न्यूनतम 14505 रुपये निवेश करने होंगे।



इस इश्यू से कंपनी की योजना 1955 करोड़ रुपये जुटाने की है। वैरॉक इंजीनियरिंग के आईपीओ में हेम सिक्योरिटीज और सेंट्रमल की निवेश की सलाह है। जबकि एंजेल ब्रोकिंग का रुख न्यूट्रल है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Monday, 9 April 2018

लेमन ट्री की अच्छी लिस्टिंग, 10% प्रीमियम पर लिस्ट

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर लेमन ट्री का शेयर 10 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। एनएसई पर लेमन ट्री का शेयर 61.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के लिए लेमन ट्री का इश्यू प्राइस 56 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।



लिस्टिंग के बाद एनएसई पर लेमन ट्री का शेयर गिरा, फिलहाल ये 60 रुपये के आसपास दिख रहा है। लेमन ट्री का इश्यू 26 से 28 मार्च के दौरान खुला था। इश्यू से कंपनी ने 1038 करोड़ रुपये जुटाए हैं और ये इश्यू करीब 1.25 गुना भरा था।

दिल्ली स्थित बजट होटल चेन कंपनी लेमन ट्री दो 4 स्टार होटल भी चलाती है। दिल्ली स्थित ये कंपनी बजट होटल चेन चलाती है। मेट्रो के साथ 28 शहरों में कंपनी के होटल हैं। कंपनी 45 होटल में 4,697 कमरे ऑपरेट करती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php


Wednesday, 4 April 2018

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की खराब लिस्टिंग

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 16.34 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ है। एनएसई पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 435 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का इश्यू प्राइस 520 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।



लिस्टिंग के बाद एनएसई पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर चढ़ा और फिलहाल ये 453 रुपये तक पहुंचने में कामयाब हुआ है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का इश्यू 22 से 26 मार्च के दौरान खुला था। इश्यू से कंपनी ने 4020 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ब्रोकरेज, फाइनेंशियल प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूशन, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कारोबार में है। ICICIdirect.com के नाम से कंपनी का ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Thursday, 22 March 2018

आज से खुला आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का आईपीओ


आईसीआईसीआई बैंक की सब्सिडियरी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का आईपीओ 22 मार्च से यानि आज से खुल गया जो 26 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके लिए 519 से 520 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की आईपीओ से करीब 4020 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इश्यू की लॉट साइज 28 शेयरों का है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ब्रोकरेज, फाइनेंशियल प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूशन, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कारोबार में है। ICICIdirect.com के नाम से कंपनी का ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म है।



सीएनबीसी-आवाज़ से खास बातचीत में कंपनी की एमडी शिल्पा कुमार ने कहा कि कंपनी का इश्यू अलग है क्योंकि इसमें इंस्टीट्यूशनल हिस्सा काफी ज्यादा है। आईपीओ के महंगे वैल्यूएशन पर उन्होंने कहा कि वैल्युएशन एक प्रक्रिया से तय होता है, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का इश्यू थोड़ा अलग है। इश्यू में इंस्टीट्यूशनल हिस्सा ज्यादा है।

कंपनी के ग्रोथ प्लान पर शिल्पा कुमार ने कहा कि सिक्योरिटीज बिजनेस में काफी मौके हैं। कंपनी पूरे देश में एक समान सेवा देती है, देश के 75 शहरों में इसके 200 ब्रांच हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Tuesday, 20 March 2018

26 मार्च से खुलेगा लेमन ट्री का आईपीओ

होटल चेन कंपनी लेमन ट्री का पब्लिक इश्यू 26 मार्च को खुलेगा। बता दें कि लेमन ट्री 2-4 स्टार होटल चलाती है। कंपनी की आईपीओ के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस इश्यू का प्राइस बैंड 54 से 56 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लेमन ट्री की विस्तार योजनाओं पर बात करते हुए कंपनी के एमडी और चेयरमैन पतंजलि केशवानी ने कहा कि कंपनी की छोटे-मझोले शहरों में विस्तार की योजना है। इसके अलावा कंपनी मुंबई, कोलकाता में भी होटल खोलने की तैयारी में है।


अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Friday, 16 March 2018

आज से खुला हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स का आईपीओ

आज से हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स का आईपीओ खुल गया है जो 20 मार्च तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 1215-1240 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों, कर्मचारियों को इस इश्यू में 25 रुपये प्रति शेयर छूट मिल रही है। इश्यू का लॉट साइज 12 शेयर का है। 3.41 करोड़ शेयरों के इस इश्यू से कंपनी की 4198 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ के जरिए भारत सरकार कंपनी में अपनी 10.2 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।



हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स डिफेंस सेक्टर की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी है जो मिग-21, मिग-27, जगुआर जैसे लड़ाकू विमान बनाती है। कंपनी एयरक्राफ्ट डिजाइनिंग और डेवलपमेंट कारोबार में है। कंपनी हेलिकॉफ्टर, एरो इंजन की मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयरिंग भी करती है। देशभर में इसके 20 प्रोडक्शन डिवीजन और 11 रिसर्च-डिजाइन सेंटर हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Tuesday, 26 December 2017

Stocks in the news: Welspun Corp, Coromandel International, Lumax Auto, BHEL, Cummins, Suzlon, GVK Power

Indian Renewable Energy Development Agency files for IPO
Indian Renewable Energy Development Agency gets ‘In-principle’ approval from BSE & NSE for listing of equity shares
Welspun Corp wins order to supply 124k MT pipes
Current order book at Rs 7400cr

Other stocks and sectors in the news
  • Coromandel International acquires bio Pesticides business of EID Parry for Rs 338 crore
  • Power Mech - Incorporation of a 50% JV Company along with Skipper T&D in DMCC (Dubai multi commodities centre), Dubai to support its international operations
  • Lumax Auto confirms IT raids on premises
  • BHEL bags Rs 672 crore order for electrics for 25 kV Mainline EMU Trains
  • Corporation Bank approves raising of Rs 6500 crore by various means
  • Tata Power wins mining license project in Kamchatka, Far East Russia
  • Birla, Piramal-Bain, Shree line up to buy Binani Cement - BS
  • Cummins may buy Kirloskar Oil Engines
  • Suzlon to sell its stake in Shanay and Saroja to Skeiron renewable energy for Rs 280 crore
  • GVK Power unit wins bid for 17,06,300 tonnes coalSEBI revokes shell company status on Prakash Industries

To Get Free Trial on stock market tips,nifty trading tips give
Missed call @8817002233,WHATSAPP NO. 8602780449
Mail Us = starindiamarket@gmail.com

Thursday, 2 November 2017

आज से खुला खादिम इंडिया का आईपीओ

कोलकाता की फुटवेयर कंपनी खादिम इंडिया का आईपीओ आज से खुल गया है। 6 नवंबर तक इस इश्यू पर पैसे लगाने का मौका होगा। इश्यू के लिए 745-750 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसका 20 शेयरों का एक लॉट है और इसमें न्यूनतम निवेश 15,000 रुपये का किया जा सकता है। कंपनी की बाटा, लिबर्टी, रिलेक्सो से प्रतिस्पर्धा है। सिद्धार्थ रॉय बर्मन कंपनी के प्रोमोटर हैं।


अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Wednesday, 25 October 2017

आज से खुला रिलायंस निप्पॉन एएमसी का आईपीओ

रिलायंस निप्पॉन एएमसी का आईपीओ आज से 27 अक्टूबर तक के लिए खुल गया है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 247-252 रुपये तय किया गया है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2000 करोड़ रुपये जुटाएगी। अनिल अंबानी ग्रुप कंपनी रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पॉन लाइफ की साझा कंपनी रिलायंस निप्पॉन एएमसी आईपीओ लाने वाली पहली एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इस आईपीओ में 2.45 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि रिलायंस कैपिटल 1.12 करोड़ और निप्पॉन लाइफ 2.55 करोड़ शेयर बेचेंगी।




रिलायंस निप्पॉन एएमसी ने आईपीओ से जुटाई रकम कंपनी के ग्रोथ में खर्च करने का इरादा जताया है। कंपनी का कहना है कि वो दूसरी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को खरीदने के मौके भी तलाश रही है। रिलायंस निप्पॉन एएमसी के सीईओ संदीप सिक्का सीएनबीसी-आवाज़ से हुई खास बात-चीत में कहा कि म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं। अभी सिर्फ 3 फीसदी लोग ही एमएफ में पैसे लगा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php