Friday, 4 May 2018

पुरानी दमदार कंपनियां जो जमकर कराएंगी कमाई

स हफ्ते सिनेमा घरों में रिलीज हुई है फिल्म 102 नॉट आउट। 102 साल के पिता और 75 साल के बेटे के खट्टे-मीठे रिश्ते पर फिल्म बनी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के बुजुर्ग का रोल निभा रहे हैं। शायद 102 साल का बुजुर्ग कहना सही नहीं होगा क्यों वो अपने 75 साल के बेटे से ज्यादा जिंदादिल फिल्म में दिख रहे हैं। बाप बेटे की ये खट्टी-मिट्ठी कहानी शेयर बाजार पर भी फिट बैठती है। आज बाजार में कई ऐसी कंपनियां मौजूद हैं जिनका इतिहास 100 साल से ज्यादा पुराना है और उनमें थकावट का कोई नामोनिशां नहीं है। ये कंपनियां दिनों-दिन जवान होती जा रही हैं और आज भी इनमें निवेश किया जा सकता है। इस खास शो 102 नॉट आउट में हम आपको बताएंगे ऐसी कंपनियों के बारे में जो अभी भी मार्केट की फेवरिट हैं, यानी ओल्ड इज गोल्ड।

आईटीसी

1910 में इंपीरियल टोबैको कंपनी नाम से बनी। 1970 में इसका नाम बदलकर इंडियन टोबैको लिमिटेड हुआ। 1974 में नाम फिर बदला और आईटीसी हो गया। आईटीसी देश की सबसे बड़ी सिगरेट निर्माता कंपनी है। सिगरेट का कंपनी की कुल आय में 80 फीसदी योगदान है। 1970 में कंपनी एफएमसीजी, होटल, पेपरबोर्ड, पैकेजिंग, एग्री कारोबार में उतरी।

सिगरेट पर टैक्स नहीं बढ़ना आईटीसी के लिए बड़ा पॉजिटिव है। रेगुलेटरी दिक्कतों के चलते कंपनी की सिगरेट आय घटी। कंपनी एफएमसीजी पर फोकस बढ़ाना चाहती है। कंपनी 2030 तक एफएमसीजी से आय बढ़ाकर 1 लाख करोड़ करना चाहती है। आशीर्वाद, बी नैचुरल, सनफीस्ट, बिंगो, यीप्पी कंपनी के मजबूत ब्रान्ड हैं।



टाटा स्टील

1907 में इसकी शुरुआत हुई, ये एशिया की पहली स्टील कंपनी है। टाटा स्टील एंड आयरन कंपनी के नाम से इसकी शुरुआत हुई थी। 1938 में जेआरडी टाटा कंपनी के चेयरमैन बने। 50 देशों में कंपनी का कारोबार और 5 महाद्वीपों में इसके कर्मचारी हैं। ये दुनिया की सबसे सस्ती स्टील बनाने वाली कंपनी है।

टाटा स्टील की 5 साल में क्षमता बढ़ाकर दोगुनी करने की योजना है। कंपनी की कलिंगनगर यूनिट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। टाटा स्टील वे यूरोप में नुकसान वाली यूनिट बेच दी है। भूषण स्टील के अधिग्रहण से कंपनी की ऑटो सेक्टर में पहुंच बढ़ी है। टाटा-थिसेलक्रुप जेवी 2019 में पूरा होगा।

ब्रिटानिया

126 साल से ब्रिटानिया का जलवा कायम है। 1892 में 295 रुपये के निवेश से कंपनी की शुरुआत हुई थी। भारत में 13 फैक्ट्री के साथ 60 देशों में कंपनी की मौजूदगी है। ब्रिटानिया बिस्कुट इंटस्ड्री में मार्केट लीडर है। इसके गुड डे और टाइगर ब्रैंड हिट हैं। कंपनी बिस्कुट के अलावा डेयरी प्रोडक्ट में भी है। 5 साल में स्टॉक ने सालाना 60 फीसदी रिटर्न दिया है। क्रेडिट सुइस की आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 5850 रुपये का लक्ष्य दिया है।

ब्रिटानिया को जीएसटी का बड़ा फायदा मिलेगा। कंपनी को डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क सुधरने का फायदा भी मिलेगा। डिलीवरी कॉस्ट घटना भी कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव है। गांव, छोटे शहरों से कंपनी की 20 फीसदी आय आती है।

फीनिक्स मिल्स

1905 में बनी फीनिक्स मिल्स 100 साल से ज्यादा का पुराना इतिहास है। मुंबई में टैक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के तौर पर इसकी शुरुआत हुई। सन 2000 के आसपास कंपनी ने टेक्सटाइल यूनिट बंद कर दी। बाद में कंपनी मॉल डेवलपर बनकर धमाल मचाया। यूनिट की जमीन पर हाई स्ट्रीट फीनिक्स मॉल बनाया। हाई स्ट्रीट फीनिक्स मॉल मुंबई का सबसे चर्चित मॉल है। आज देश में कंपनी के 8 मॉल हैं और 4 नए मॉल बनाने का लक्ष्य है।

बॉम्बे डाईंग

नवरोसजी वाडिया द्वारा स्थापित 139 साल पुरानी कंपनी बॉम्बे डाईंग 1879 में शुरू हुई। ये वाडिया ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। बॉम्बे डाईंग टेक्सटाइल, पॉलिएस्टर, रियल एस्टेट कारोबार में है।

बॉम्बे डाईंग की टेक्सटाइल कारोबार में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। मल्टीब्रांड स्टोर दोगुने कर 10000 करने की भी योजना है। वित्त वर्ष 2020 तक टेक्सटाइल कारोबार आय 1000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है। कंपनी 2 मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल टावर बना रही है। मुंबई में कंपनी के पास 10000 एकड़ जमीन है। कंपनी गो एयर का आईपीओ लाना चाहती है। बीबीटीसी, नेशनल पेरॉक्साइड में भी कंपनी का निवेश है।

टीवीएस मोटर

1911 में टीवीएस ग्रुप की शुरुआत हुई। इसने 1911 में दिल्ली में पहली बस सर्विस शुरू की। आज 90 से ज्यादा कंपनियां ग्रुप के अंदर हैं। कंपनी ने 1980 में मोपेड उतारकर धमाका किया। टू-सीटर 50सीसी मोपेड ने ऑटो सेक्टर की दिशा बदल दी थी। ये देश की तीसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है। फाइनेंस, इंश्योरेंस, टायर, हाउसिंग, एविएशन में भी कंपनी का कारोबार है। कंपनी आज स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, थ्री-व्हीलर बनाती है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज

गोदरेज इंडस्ट्रीज 119 साल पुरानी कंपनी है। अरदेशीर गोदरेज ने इसकी स्थापना की थी। ये गोदरेज ग्रुप की एक होल्डिंग कंपनी है। अदि गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन हैं। कंपनी कंज्यूमर प्रोडक्ट, एग्री, रियल एस्टेट और रिटेल कारोबार में है। कंपनी का कारोबार 18 देशों में फैला है। ग्रुप की कई कंपनियों की लिस्टिंग संभव। कंपनी के प्रोमोटर की इमेज बेहद अच्छी है। कंपनी हर साल मोटा डिविडेंड देती है।

थॉमस कुक

थॉमस कुक 1881 में शुरू हुई, ये देश की सबसे बड़ी टूर एंड ट्रैवल कंपनी है। कंपनी फॉरेन एक्सचेंज कारोबार में भी बड़े पैमाने पर है। कंपनी ने क्वेस, स्टरलिंग का हाल में अधिग्रहण किया है। कंपनी के ट्रैवल, फॉरेक्स कारोबार का प्रदर्शन शानदार रहा है। कंपनी में जल्द बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग होगी।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment