Showing posts with label trading. Show all posts
Showing posts with label trading. Show all posts

Thursday, 11 October 2018

निफ्टी 10200 के नीचे फिसला, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा

ग्लोबल बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजारों में भी देखने को मिला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंकों तक टूट गया जबकि निफ्टी ने 10,150 के नीचे तक गोता लगाया। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 3.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 3 फीसदी लुढ़का है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 957 अंक यानि 2.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 33,804 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 302 अंक यानि 2.9 फीसदी गिरकर 10,158 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग, फार्मा, मेटल, आईटी, ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में बिकवाली हावी है। बैंक निफ्टी 3 फीसदी की गिरावट के साथ 24,580 के स्तर पर आ गया है।

दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, यस बैंक, वेदांता, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा 8.1-4 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी 2.7 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

मिडकैप शेयरों में श्रीराम ट्रांसपोर्ट, एलएंडटी फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंशियल और जिंदल स्टील 5.7-5.3 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में इमामी, बजाज होल्डिंग्स और एनएलसी इंडिया 1.4-0.6 फीसदी तक चढ़े हैं।

स्मॉलकैप शेयरों में सोमानी सिरामिक्स, मोहोता इंडस्ट्रीज, जस्ट डायल, ओरिएंट पेपर और दीवान हाउसिंग 11.1-7.5 फीसदी तक लुढ़के हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में क्यूपिड, न्यूट्राप्लस इंडिया, डीएफएम फूड्स, आरएसडब्ल्यूएम और अहलूवालिया 9.3-5.2 फीसदी तक चढ़े हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Thursday, 14 June 2018

कहां होगी बैंक निफ्टी की एक्सपायरी!

आज बैंक निफ्टी की एक्सपायरी है। बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर सीएनबीसी-आवाज़ ने ब्रोकर्स के बीच पोल कराया है जिस पर 7 फीसदी ब्रोकर्स की राय है कि इस हफ्ते बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 26500 के स्तर के नीचे होगी। वहीं 33 फीसदी ब्रोकर्स मानते हैं कि बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 26500-26600 के बीच हो सकती है। इस पोल में शामिल 20 फीसदी ब्रोकर्स की राय है कि इस हफ्ते बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 26600-26700 के बीच हो सकती है। वहीं, 27 फीसदी बोकर्स मानते हैं कि इस हफ्ते बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 26700-26800 के स्तर के ऊपर होगी जबकि सिर्फ 13 फीसदी बोकर्स मानते हैं कि इस हफ्ते बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 26800 के स्तर के ऊपर होगी। ब्रोकर्स के मुताबिक बैंक निफ्टी के एक्सपायरी के दिन आज एसबीआई और एक्सिस बैंक में बढ़त देखने को मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Monday, 20 November 2017

जानकारों के पसंदीदा शेयर, मिलेंगे अच्छे रिटर्न

आइए जानते हैं बाजार के जानकारों के कुछ ऐसे पसंदीदा शेयर जो देंगे आपको बेहतर कमाई के मौके।

पावरमायवेल्थ डॉट कॉम के संदीप वागले की ट्रेडिंग टिप्स

डीएलएफ : खरीदें (1-2 दिनों के लिए), स्टॉपलॉस - 217 रुपये, लक्ष्य - 235 रुपये

टाटा पावर : खरीदें (2-3 दिनों के लिए), स्टॉपलॉस - 87 रुपये, लक्ष्य - 93 रुपये

अपोलो हॉस्पिटल : खरीदें (1-2 दिनों के लिए), स्टॉपलॉस - 1035 रुपये, लक्ष्य - 1107 रुपये

अजंता फार्मा : खरीदें (1-2 दिनों के लिए), स्टॉपलॉस - 1254 रुपये, लक्ष्य - 1314 रुपये

एलकेपी सिक्योरिटीज के गौरव बिस्सा की ट्रेडिंग टिप्स

अजंता फार्मा फ्यूचर्स : खरीदें, स्टॉपलॉस - 1255 रुपये, लक्ष्य - 1315 रुपये

एमसीएक्स फ्यूचर्स : खरीदें, स्टॉपलॉस - 938 रुपये, लक्ष्य - 985 रुपये

टीसीएस फ्यूचर्स : बेचें, स्टॉपलॉस - 2760 रुपये, लक्ष्य - 2680 रुपये

ज्वाएंड्रे कैपिटल के अविनाश गोरक्षकर की शेयरों पर सलाह

अविनाश गोरक्षकर का ऑटो कंपोनेंट और कैपिटल गुड्स सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया है। अविनाश गोरक्षकर ने दीवान हाउसिंगभारत फोर्ज और एलएंडटी में निवेश करने की सलाह दी है।

Monday, 9 October 2017

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का आईपीओ खुला

देश के पहले पावर एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का आईपीओ आज से खुल गया है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के आईपीओ में 11 अक्टूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के आईपीओ में 9 शेयरों का लॉट होगा और 1645-1650 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की आईपीओ के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पावर ट्रेडिंग और रीन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जिस पर 5800 रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Friday, 6 October 2017

8 सरकारी कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया तेज

पवन हंस और इजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लि. समेत करीब 8 सरकारी कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया तेज की जा रही है। कल देर शाम वित्त मंत्री अरुण जेटली की  अगुवाई में सम्बंधित मंत्रियों के साथ हुई बैठक में इस पर अहम फैसला लिया गया। ये फैसल इंटर-मिनिस्ट्रियल इवैल्युएशन कमिटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। इन कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्प्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जल्द मंगाए जाएंगे।

जिन 8 कंपनियों के लिए इस समिति ने की है सिफारिश उनमें पवन हंस, ब्रिज एंड रूफ कंपनी इंडिया, हिन्दुस्तान प्रीफैब्स, भारत पम्प्स एंड कम्प्रेसर्स, नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लि. शामिल हैं। इन कंपनियों में सरकार 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचगी। बता दें कि पवन हंस में ओएनजीसी की 49 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि सरकार की हिस्सेदारी 51 फीसदी है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php