Showing posts with label खबरों वाले शेयर. Show all posts
Showing posts with label खबरों वाले शेयर. Show all posts

Monday, 4 February 2019

खबरों वाले शेयर, इन पर बना रहे फोकस

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

डीएचएफएल

डीएचएफएल के प्रोमोटर ने आधार हाउसिंग को बेच दिया है। कंपनी के प्रमोटर वाधवान ग्लोबल कैपिटल ने ब्लैकस्टोन को आधार हाउसिंग का 70 फीसदी हिस्सा बेचा है। डीएचएफएल भी आधार हाउसिंग में अपना हिस्सा बेचेगा। आधार हाउसिंग फाइनेंस में ब्लैकस्टोन 800 करोड़ रुपये लगाएगा। इस बीच केयर रेटिंग ने डीएचएफएल के 1.12 लाख करोड़ के लोन की रेटिंग घटा दी है।




रिलायंस कम्युनिकेशंस
 
रिलायंस कम्युनिकेशंस दिवालिया होने की अर्जी देगी। कंपनी के बोर्ड ने एनसीएलटी में अर्जी देने का फैसला किया है। 12 महीनों में लेंडर्स से समझौता नहीं होने पर ये फैसला लिया गया है।

हीरो मोटो

जनवरी में हीरो मोटो की बिक्री सालाना आधार पर 9.15 फीसदी घटकर 582,756 यूनिट रही है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Wednesday, 23 January 2019

खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।



ओबेराय रियल्टी

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में ओबेराय रियल्टी का मुनाफा 14.8 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में ओबेराय रियल्टी का मुनाफा 120 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में ओबेराय रियल्टी की आय 48.4 फीसदी बढ़कर 528.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में ओबेराय रियल्टी की आय 356.2 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओबेराय रियल्टी का एबिटडा 192.6 रुपये से घटकर 188 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 54 फीसदी से घटकर 35.6 फीसदी रहा।

सिंजिन

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सिंजिन का मुनाफा 6.1 फीसदी बढ़कर 87 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में सिंजिन का मुनाफा 82 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सिंजिन की आय 20.5 फीसदी बढ़कर 467 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में सिंजिन की आय 287.7 करोड़ रुपये रही थी।

एचडीएफसी एएमसी

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ का तीसरी तिमाही में मुनाफा 210 करोड़ रुपये से बढ़कर 250 करोड़ रुपये और प्रीमियम से आय 5420 करोड़ रुपये से बढ़कर 6890 करोड़ रुपये रही है।

पेज इंडस्ट्रीज

नालंदा इंडिया फंड ने पेज इंडस्ट्रीज में 22161 रुपये के भाव पर 1.66 फीसदी हिस्सा बेचा है। 31 दिसंबर तक फंड की कंपनी में 9.27 फीसदी हिस्सेदारी थी।

केवल किरण

नालंदा इंडिया फंड ने केवल किरण में 1100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.43 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।

प्रभात डेयरी

अलइक्विटी सिकाव ने प्रभात डेयरी में 86.56 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 16 लाख शेयर बेचे हैं। एमके ग्लोबल ने कंपनी पर कवरेज सस्पेंड कर दी है।

वा टेक

वा टेक को एमआरपीएल से सी वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट के लिए 467 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

ओबीसी

इंडिया रेटिंग्स ने ओबीसी का आउटलुक निगेटिव किया है।

रैम्को सीमेंट

रैम्को सीमेंट्स के प्रोमोटर ने शुक्रवार को 2.89 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

डेन, हैथवे केबल्स में हिस्सा खरीदने के लिए सीसीआई से मंजूरी मिल गई है।

वालचंदनगर इंडस्ट्रीज

इसरो से वालचंदनगर इंडस्ट्रीज को 96 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

एशियन पेंट्स

कंपनी के मैनेजमेंट ने कॉनकॉल में संकेत दिया है कि मध्यम अवधि में मांग की स्थिति अनिश्चित रह सकती है। सभी कैटेगरी में प्रदर्शन सुधरा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Wednesday, 16 January 2019

खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

बीपीसीएल/ईआईएल

आज होगी कैबिनेट और सीसीईए की बैठक होगी। जिसमें नुमालीगढ़ रिफाइनरी विस्तार योजना को मंजूरी संभव है। इस विस्तार पर 22000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। नुमालीगढ़ रिफाइनरी में बीपीसीएल की हिस्सेदारी 61.65 फीसदी है। बीपीसीएल 5 साल के बॉन्ड से रकम जुटाएगी। बीपीसीएल 14 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे सकती है। कैबिनेट मीट में एक्जिम बैंक को 500 करोड़ रुपये की नई पूंजी संभव है।

वेदांता

घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में आयरन ओर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। साथ ही एल्यूमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी में फेरबदल की संभावना है। ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव पीएम कार्यालय पहुंच गया है। संबंधित मंत्रालयों के साथ इस पर सलाह मशविरा भी शुरू हो गया है। अभी आयरन ओर पर 2.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। कर्नाटक सरकार ने चिट्ठी लिखकर आयरन ओर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग की थी। एफआईएमआई यानि फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज ने भी की इंपोर्ट ड्यूटी 30 फीसदी करने की मांग की है।

एल्यूमिनियम पर ड्यूटी को लेकर भी फेरबदल हो सकता है। वेदांत के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एल्युमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा है कि सरकार को एल्यूमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी तुरंत बढ़ानी चाहिए। देश को एल्युमिनियम का डंपिंग ग्राउंड बनने से रोकना चाहिए।

जी एंटरटेनमेंट

जी एंटरटेनमेंट का तीसरी तिमाही में मुनाफा 374 करोड़ रुपये से बढ़कर 563 करोड़ रुपये और आय 1838 करोड़ रुपये से बढ़कर 2167 करोड़ रुपये हो गई है। जी एंटरटेनमेंट का तीसरी तिमाही में एबिटडा 594 करोड़ रुपये से बढ़कर 754 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 32.3 फीसदी से बढ़कर 34.8 फीसदी रहा है।

डॉ. रेड्डीज

डॉ. रेड्डीज के श्रीकाकुलम प्लांट पर यूएसएफडीए 4 आपत्तियां जारी हुई हैं।

एमसीएक्स

तीसरी तिमाही में एमसीएक्स का मुनाफा तिमाही आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 42 करोड़ रुपये रहा है। पिछली तिमाही में कंपनी को 35.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही में एमसीएक्स की आय तिमाही आधार पर 8.2 फीसदी बढ़कर 76.9 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में कंपनी को 71.1 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

इंडियाबुल्स इंटिग्रेटेड सर्विसेस 

इंडियाबुल्स इंटिग्रेटेड सर्विसेस को आईआरडीए से बीमा कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।



एस्सेल प्रोपैक

स्पिरिट इंफ्रा ने आईसीडी का बकाया 96 करोड़ रुपये चुकाने का वादा किया है। एस्सेल को 25 करोड़ पहले ही मिल चुके हैं।

कोलगेट

एलआईसी ने कोलगेट में 2 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बढ़ाया है।
 
बीएसई 

सेबी से गोल्ड मिनी, ग्वार गम, ग्वार सीड वायदा को मंजूरी मिल गई है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Monday, 14 January 2019

खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

एवेन्यू सुपरमार्ट (डी-मार्ट)

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट का मुनाफा 2.1 फीसदी बढ़कर 257.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट का मुनाफा 251.8 करोड़ रुपये रहा था।



वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट की आय 33.1 फीसदी बढ़कर 5,451 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट की आय 4,093.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट का एबिटडा 421.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 453.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट का एबिटडा मार्जिन 10.3 फीसदी से घटकर 8.3 फीसदी रहा है।

कैडिला

कैडिला को यूएसएफडीए से बीटामेथासोन डिप्रोपियोनेट (Betamethasone Dipropionate) क्रीम को अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल त्वचा रोगों के इलाज में होता है। Betamethasone Dipropionate डाइप्रोलेन का जेनरिक वर्जन है।

सन फार्मा 

सन फार्मा को जेनरिक दवा सेरिन्टा (Cerinta) टैबलेट को यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है।

जीएनए एक्सल

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में जीएनए एक्सल का मुनाफा 41.6 फीसदी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में जीएनए एक्सल का मुनाफा 12.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में जीएनए एक्सल की आय 44.9 फीसदी बढ़कर 38.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में जीएनए एक्सल की आय 26.9 करोड़ रुपये रही थी।

महाराष्ट्र स्कूटर्स/बजाज होल्डिंग्स

सुप्रीमकोर्ट ने वेस्टर्न महाराष्ट्र डेवलपमेंट कॉर्प डील पर आदेश देते हुए कंपनी को 18 फीसदी ब्याज के साथ 232 रुपये प्रति शेयर का भाव देने को कहा है। कंपनी ने 2006 में वेस्टर्न महाराष्ट्र में 27 फीसदी हिस्सा खरीदा था। आर्बिट्रेटर ने 151.63 प्रति शेयर के भाव का वैल्यूएशन दिया था। इस मामले में वेस्टर्न महाराष्ट्र डेवलपमेंट सुप्रीम कोर्ट चली गई थी।

आईटीएनएल

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्प ने आईटीएनएल का एक कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। अहमदाबाद में 4 स्टेशनों का कॉन्ट्रैक्ट रद्द हुआ है। धीमे काम की वजह से 37.46 करोड़ रुपये का ये ऑर्डर रद्द हुआ है।

टोरेंट फार्मा 

फंड जुटाने पर 30 जनवरी को टोरेंट फार्मा की बोर्ड बैठक है। कंपनी की बॉन्ड या डिबेंचर या के जरिए फंड जुटाने की योजना

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Thursday, 10 January 2019

खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।



क्रूड में 4% से ज्यादा का उछाल

ब्रेंट क्रूड में 4.25 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला और इसका भाव 61 डॉलर के पार निकल गया है। यूएस-चीन ट्रेड वार्ता और ओपेक के प्रोडक्शन कटौती से क्रूड में उछाल आया है। इससे आज ऑयल-मार्केटिंग और एविएशन शेयरों पर दबाव संभव है। टायर, पेंट कंपनियों पर भी दबाव संभव है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Monday, 7 January 2019

खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में टाइटन

वित्त वर्ष 2019 में ज्वेलरी ऑपरेशंस से 22 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। अक्टूबर-दिसंबर में रिटेल नेटवर्क 20 लाख वर्ग फूट के पार है। अप्रैल-दिसंबर के दौरान आईवियर में 16,000 स्क्वायर फीट रीटेल स्पेस जोड़े है। अक्टूबर-दिसंबर में वॉच सेगमेंट में मार्जिन पर दबाव संभव है।



एचएएल

सरकारी डिफेंस कंपनीएचएएल ने वेतन भुगतान के लिए फंड जुटाए है। ऑपरेशन के लिए फंड की कमी से एचएएल जूझ रही है। कंपनी ने पहली बार वेतन भुगतान के लिए कर्ज जुटाए है।

ल्यूपिन/टोरेंट फार्मा

ल्यूरसिडोन हाइड्रोक्लोराइड (Lurasidone Hydrochloride) के लिए यूएस एफडीए से मंजूरी मिली है। ल्यूरसिडोन हाइड्रोक्लोराइड डिप्रेशन की जेनरिक दवा है।

शोभा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान शोभा की बिक्री 7 फीसदी घटकर 699 करोड़ रुपये रही है। कंपनी को फ्लैट औसतन 4.4 फीसदी सस्ता बेचना पड़ा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वॉल्यूम भी 2.6 फीसदी घटी है।

गृह फाइनेंस/बंधन बैंक/एचडीएफसी

गृह फाइनेंस का बंधन बैंक में मर्जर संभव है। शेयर स्वैप डील के जरिए सौदा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक एक दो दिन डील का एलान हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Friday, 4 January 2019

खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में बैंक/एनबीएफसी

संसद की एक समिति ने आरबीआई को फटकार लगाते हुए बैंकों/एनबीएफसी के लिए सख्त नियमों पर एतराज जताए हैं। संसदीय समिति ने आरबीआई को नियम आसान करने को कहा है। इससे कैपिटल फ्रेमवर्क कमिटी की बैठक से पहले आरबीआई पर दबाव बना है।



टोरेंट पावर

टोरेंट पावर को ठाणे जिले के शील, मुंब्रा और कलवा में 20 साल के लिए बिजली डिस्ट्रिब्यूशन का ऑर्डर मिला है।

सीईएससी

सीईएसई को महाराष्ट्र के मालेगांव में बिजली डिस्ट्रिब्यूशन ऑर्डर मिला है।

वा टेक वाबाग

वा टेक वाबाग में नार्वे के सरकारी पेंशन फंड ने 259.53 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3.31 लाख शेयर खरीदे हैं।

नेस्ले इंडिया

नेस्ले इंडिया ने मैगी मामले में एससी के फैसले का स्वागत किया है। कंपनी ने एनसीडीआरसी के दो अंतरिम आदेशों को चुनौती दी थी। जांच में लैब से तय मानकों के भीतर ही लेड मिलने की पुष्टि हुई है।

जीएम ब्रुवरीज

जीएम ब्रुवरीज का तीसरी तिमाही में मुनाफा 22 करोड़ रुपये से घटकर 16 करोड़ रुपये और आय 434 करोड़ रुपये से बढ़कर 449 करोड़ रुपये रही है।

एचडीएफसी

एचडीएफसी ने दिसंबर तिमाही में 6959 करोड़ रुपये के लोन बेचे हैं। कंपनी ने पूरे साल में 22732 करोड़ रुपये के होम लोन बेचे हैं। कंपनी एचडीएफसी बैंक सहित दूसरे कर्जदाताओं को लोन बेचती है।

पावर ग्रिड

कंपनी के बोर्ड ने 380 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दो प्रोजेक्ट में कंपनी निवेश करेगी।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrial

Tuesday, 18 December 2018

खबरों वाले शेयर, न रहें बेखबर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

जेट एयरवेज

जेट एयरवेज के चुनिंदा ट्रांजैक्शन का फॉरेंसिक ऑडिट चल रहा है। एसबीआई के निर्देश के मुताबिक फॉरेंसिक जांच हो रही है। इसमें अप्रैल 2014 से मार्च 2018 के दौरान हुए लेनदेन की जांच की जा रही है। जेट एयरवेज ने कहा है कि कंपनी ऑडिटर्स के साथ सहयोग कर रही है।



आईओसी

फिच ने कंपनी की आर्थिक सेहत पर नोट जारी किया है जिमें कहा गया है कि बायबैक और डिविडेंड का कंपनी की आर्थिक सेहत पर खास असर नहीं होगा।

ग्रेफाइट इंडिया को मंजूरी

ग्रेफाइट इंडिया के बंगलुरु इलेक्ट्रोड प्लांट का लाइसेंस रिन्यू हुआ है। जून 2020 तक प्लांट के ऑपरेशन की मंजूरी मिल गई है। कर्नाटक प्रदूषण बोर्ड से सशर्त मंजूरी मिली है। प्लांट को मौजूदा जगह से शिफ्ट करना होगा।

अशोक बिल्डकॉन

अशोक बिल्डकॉन को निवेशक मिल गया है। मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी की सब्सिडियरी में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी। ये गैस डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में निवेश का प्रस्ताव है। कंपनी को गैस डिस्ट्रीब्यूशन के 2 लाइसेंस मिले हैं। रत्नागिरी में इसका गैस डिस्ट्रीब्यून का ऑपेशन भी शुरू हो गया है।

केयर रेटिंग

केयर रेटिंग में हिस्सा बिका है। पाबराई इनवेस्टमेंट फंड ने ओपन मार्केट में कंपनी में 2.43 फीसदी हिस्सा बेचा है। कंपनी में  पाबराई इनवेस्टमेंट का हिस्सा 9.57 फीसदी से घटकर 7.14 फीसदी हो गया है।

मेथनॉल पर बढ़ा फोकस

सरकार मेथनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकती है। 2-3 माह में नेशनल मेथनॉल पॉलिसी का एलान संभव है। पॉलिसी में मेथनॉल प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस होगा। कुकिंग गैस के लिए मेथनॉल का इस्तेमाल भी संभव है।

इंफीबीम

इंफीनियम ग्लोबल और सुविधा इंफोसर्व करार को मंजूरी मिल गई है जिसके तहत सुविधा इंफोसर्व में 25 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

बॉम्बे डाइंग

बॉम्बे डाइंग 31 दिसंबर को इंडोनेशिया में घाटे वाली यूनिट बंद करेगी।

चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई

गन्ना किसानों का बकाया नहीं चुकाने के मामले में यूपी सरकार ने चीनी मिलों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया है। इसमें बजाज हिन्दुस्तान और सिंभावली शुगर का नाम भी शामिल है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Tuesday, 9 October 2018

खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

ब्रिटानिया का बोनस एनसीडी

ब्रिटानिया के शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर एक बोनस एनसीडी मिलेगा। इस बोनस नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर का फेस वैल्यू 30 रुपये होगा। कंपनी 869 करोड़ रुपये के बोनस एनसीडी जारी करेगी। ब्रिटानिया को अगले कुछ सालों में अच्छे कैश फ्लो की उम्मीद है।

टाटा मोटर्सजेएलआर की बिक्री घटी
 
सितंबर में जेएलआर की बिक्री 12.3 फीसदी घटी हैं। सितंबर में जेएलआर ने 57114 गाड़ियां बेची हैं। अकेले लैंड रोवर की सितंबर में बिक्री 18.8 फीसदी घटी है।
जनवरी सितंबर के दौरान बिक्री 4 फीसदी घटी है।

एलएंडटी फाइनेंस जुटाएगी रकम
 
एलएंडटी फाइनेंस के बोर्ड ने एनसीडी से 250 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। बोर्ड प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 2.5 लाख एनसीडी जारी करेगा।

एनबीसीसी को ऑर्डर मिला 
एनबीसीसी को राजस्थान सरकार से 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर मालवीय रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के रीडेवलपमेंट के लिए है।

चीनी शेयर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी 4 महीने की ऊंचाई पर है।

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को राहत 
एनएचबी ने रीफाइनेंस लिमिट बढ़ाकर 30,000 करोड़ रुपये कर दी है। नकदी की तंगी को देखते हुए ये लिमिट 6000 करोड़ रुपये बढ़ाई गई है। पहले एनएचबी ने 2018-19 के लिए 24000 करोड़ रुपये की लिमिट रखी थी।


केडीडीएल

4.16 लाख शेयर एलकेमि कैपिटल को देने को मंजूरी मिल गई है। शेयर अलॉटमेंट का इश्यू प्राइस 480 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।



ओएमसी पर क्रिसिल

क्रिसिल का कहना है कि तीसरी तिमाही में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में मुनाफा 35000 करोड़ रुपये घट सकता है। 
 
कोल इंडिया/एनएलसी इंडिया

कोल इंडिया ने एनएलसी इंडिया के साथ थर्मल और सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए ज्वाइंट वेंचर किया है।

सद्भाव इंफ्रा

एनएचएआई से 111 करोड़ रुपये का आर्बिट्रेशन अवार्ड मिला है।

इंफीबीम

नोमुरा सिंगापुर ने इंफीबीम के 1.33 फीसदी यानि 88 लाख शेयर 60.09 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php