Showing posts with label खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल. Show all posts
Showing posts with label खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल. Show all posts

Thursday, 29 November 2018

न चूके नजर, खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

एचयूएल/जीएसके कंज्यूमर

सूत्रों के मुताबिक जीएसके कंज्यूमर को यूनिलीवर 400 करोड़ डॉलर में खरीद सकता है। जीएसके कंज्यूमर हेल्थ और यूनिलीवर के विलय का प्रस्ताव है।



टीसीएस

टीसीएस ने यूएस मैनेजमेंट कन्सल्टिंग फर्म ब्रिज प्वाइंट कैपिटल का अधिग्रहण कर लिया है। ब्रिज प्वाइंट की पूरी टीम टीसीएस को ज्वाइन करेगी।

जेट एयरवेज की सफाई

जेट एयरवेज ने एक्सचेंजों को सफाई दी है जिसमें कहा गया है कि नरेश गोयल के हिस्सा बेचने पर कोई चर्चा या फैसला नहीं हुआ है। नरेश गोयल की हिस्सेदारी बेचने की खबरें महज कयास हैं।

यस बैंक पर इक्रा

इक्रा ने यस बैंक के बॉन्ड को डाउनग्रेड किया है। इक्रा ने यस बैंक के टियर-2 बॉन्ड की रेटिंग AA+ से घटाकर AA की है। वहीं यस बैंक के 7030 करोड़ रुपये के इंफ्रा बॉन्ड की रेटिंग AA से घटाकर AA- की गई है। इक्रा का कहना है कि बैंक बोर्ड से इस्तीफों से कॉरपोरेट गवर्नेंस की चिंताएं बढ़ीं है। इस्तीफों की वजह से पूंजी जुटाने में दिक्कत संभव है। एसेट क्वालिटी सुधरी तो वॉच यस बैंक लिस्ट से हट सकता है।

इंडियाबुल्स वेंचर्स

इंडियाबुल्स वेंचर्स खबरों में है। कंपनी के प्रोमोटर समीर गहलोत ने ओपन मार्केट से 3.11 लाख शेयर खरीदे हैं।
 
गति

कंपनी के प्रोमोटर ने ओपन मार्केट से 2.5 लाख शेयर या 0.23 फीसदी हिस्सा खरीदा है। प्रोमोटर मनीष अग्रवाल बेनेफिट ट्रस्ट ने 2.5 लाख शेयर खरीदे हैं।

मवाना शुगर

मवाना शुगर कर्ज चुकाएगी, कंपनी के बोर्ड ने 146 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। सॉफ्ट लोन की रकम किसानों का बकाया चुकाने में इस्तेमाल होगी। कंपनी सॉफ्ट लोन पर 5 फीसदी का ब्याज चुकाएगी।

मर्केटर ने पूंजी जुटाई

कंपनी ने एक पुराना जहाज 28.54 करोड़ रुपये में बेचा है। रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा

एम्प्लॉई परचेज स्कीम के तहत नए शेयर जारी करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बोर्ड बैठक होने वाली है।

आईएलएंडएफएस

आईएलएंडएफएस की संपत्तियां बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ संपत्तियां बेचने के लिए बोली मंगाई गई है। कंपनी की रीन्यूएबल एनर्जी एसेट बेचने के लिए बोली मंगाई गई है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Wednesday, 21 November 2018

खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

क्रूड में जोरदार गिरावट

कच्चे तेल में कल 6.5 फीसदी की जोरदार गिरावट देखने को मिली है। क्रूड की गिरावट से कई सेक्टर्स को फायदा मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेंट और एविएशन शेयर फोकस में रहेंगे।



डॉ रेड्डीज

डॉ रेड्डीज अमेरिका में सुबोक्सोन का जेनरिक वर्जन बेचेगी। यूएस कोर्ट ने डॉ रेड्डीज को जेनरिक वर्जन बेचने की इजाजत दी है। इस खबर के बाद कल डॉ रेड्डीज का एडीआर 4 फीसदी तक उछला था। अमेरिका में सुबोक्सोन का मार्केट साइज 75 करोड़ डॉलर का है। सुबोक्सोन का इस्तेमाल ड्रग एडिक्शन के इलाज में होता है।

यस बैंक

राणा कपूर, मधु कपूर में आपसी सुलह की कोशिश की खबर है। प्रोमोटर बोर्ड के साथ बेहतर तालमेल की कोशिश में हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि हाल के इस्तीफों से एमडी और सीईओ के चुनाव पर असर नहीं होगा। 12 दिसंबर को सेलेक्शन कमिटी की बैठक है। इस बीच उत्तम प्रकाश अग्रवाल यस बैंक बोर्ड में शामिल हुए हैं जिन्होंने वसंत गुजराती की जगह ली है। 13 दिसंबर को यस बैंक बोर्ड की बैठक है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीसीआईएल में 4 फीसदी हिस्सा एचडीएफसी बैंक को बेच दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एचडीएफसी बैंक को 124 करोड़ रुपये में 4 फीसदी हिस्सा बेचा है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4,200 करोड़ रुपये के 35 एनपीए बेचने के लिए बोली मंगाई है।

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस

लिक्विडिटी संकट शुरू होने के बाद इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने 23,615 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने 32 फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशंस से रकम जुटाई है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Monday, 5 November 2018

खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

ओएनजीसी

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 34.5 फीसदी बढ़कर 8,264.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 6,143.8 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 2.9 फीसदी बढ़कर 27,989.1 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 27,212.8 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 14,731.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,788.4 करोड़ रुपये रहा है।



एक्सिस बैंक

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 82.6 फीसदी बढ़कर 789.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 432.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 15 फीसदी बढ़कर 5,232 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 4,540 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.52 फीसदी से घटकर 5.96 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 3.09 फीसदी से घटकर 2.54 फीसदी रहा है।

बीईएमएल

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में बीईएमएल का मुनाफा 61.8 फीसदी बढ़कर 16.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में बीईएमएल का मुनाफा 10.2 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में बीईएमएल की आय 6.4 फीसदी बढ़कर 734 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में बीईएमएल की आय 689.6 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीईएमएल का एबिटडा 33.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 44.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बीईएमएल का एबिटडा मार्जिन 4.8 फीसदी से बढ़कर 6.1 फीसदी रहा है।

टोरेंट फार्मा

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा का मुनाफा 12.3 फीसदी घटकर 179 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा का मुनाफा 204 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा की आय 33.7 फीसदी बढ़कर 1,894 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही मेंटोरेंट फार्मा की आय 1,417 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा का एबिटडा 329 करोड़ रुपये से बढ़कर 473 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा का एबिटडा मार्जिन 23.22 फीसदी से बढ़कर 24.97 फीसदी रहा है।

जेके पेपर / वेस्ट कोस्ट पेपर तमिल न्यूजप्रिंट

सरकार घरेलू पेपर कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा सकती है। भारत में 3 देशों से अनकोटेड पेपर इंपोर्ट पर रोक लग सकती है। 3 साल के लिए अनकोटेड पेपर इंपोर्ट पर रोक लग सकती है। सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया से अनकोटेड पेपर इंपोर्ट पर रोक संभव है। डीजीटीआर यानि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज की जांच में अनकोटेड पेपर की डंपिंग की पता लगा है। जांच के बाद डीजीटीआर ने ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Monday, 22 October 2018

खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

एचडीएफसी बैंक

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.6 फीसदी बढ़कर 5,005.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 4,151 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 20.6 फीसदी बढ़कर 11,763.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 9,752 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की लोन ग्रोथ 24.1 फीसदी रही है।



तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.33 फीसदी के मुकाबले 1.33 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.41 फीसदी के मुकाबले 0.40 फीसदी रहा है।

एसबीआई लाइफ

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एसबीआई लाइफ का मुनाफा 11.1 फीसदी बढ़कर 250.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एसबीआई लाइफ का मुनाफा 225.5 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई लाइफ की प्रीमिमय से होने वाली आय 5,384.6 करोड़ रुपये से 42.3 फीसदी बढ़कर 7,661.5 करोड़ रुपये रही है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुनाफा 43.7 फीसदी बढ़कर 293.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुनाफा 204 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का कुल प्रीमिमय 3,234 करोड़ रुपये से 12.4 फीसदी बढ़कर 3,636.6 करोड़ रुपये रहा है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मुनाफा 3.2 फीसदी बढ़कर 132 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मुनाफा 130 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की आय 455 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 458 करोड़ रुपये रही है।

एसकेएफ

एसकेएफ का बोर्ड बायबैक पर विचार के लिए बुधवार को बैठक करने वाला है।

जेट एयरवेज

जेट एयरवेज के पायलटों, इंजीनियरों और सीनियर मैनेजमेंट की सैलरी में देरी हो सकती है। अगस्त के वेतन में भी देरी हुई थी। कंपनी ने पहले 2 बार में 50-50 फीसदी सैलरी देने को कहा था, लेकिन अब सिर्फ 25 फीसदी सैलरी देने की बात कही है।

डीएचएफएल

जैस्मीन कैपिटल ने 213.13 रुपये प्रति शेयर के भाव पर डीएचएफएल में 2.63 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।

इंडियाबुल्स हाउसिंग

विलियम ब्लेयर फंड ने 691.84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इंडियाबुल्स हाउसिंग के 24.8 लाख शेयर बेचे हैं।

रेप्को होम फाइनेंस

टेयो ग्रेटर इंडिया फंड ने 312.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर रेप्को होम फाइनेंस के 4.27 लाख शेयर बेचे हैं।

इंडियाबुल्स वेंचर्स

इंडियाबुल्स वेंचर्स का बोर्ड प्रेफरेंशियल इश्यू पर बुधवार को बैठक करने वाला है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Monday, 23 July 2018

खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

एचडीएफसी बैंक

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 4,601 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 3,893.8 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 15.4 फीसदी बढ़कर 10,813.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 9,370.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.3 फीसदी से बढ़कर 1.33 फीसदी पर रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.4 फीसदी से बढ़कर 0.41 फीसदी रहा है।



विप्रो

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस की आय 2.1 फीसदी बढ़कर 13,700 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस की आय 13,412 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 1.7 फीसदी घटकर 202.65 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेस की डॉलर आय 206.2 करोड़ डॉलर रही थी।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में विप्रो का एबिट 1,932.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,397 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में विप्रो का एबिट मार्जिन 14.4 फीसदी से बढ़कर 17.5 फीसदी रहा है। वहीं, विप्रो के मुताबिक दूसरी तिमाही में आईटी सर्विसेस की आय 201-205 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईटी सर्विसेस की आय में 0.3-2.3 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।

स्पाइसजेट

आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल ने स्पाइसजेट के पक्ष में फैसला दिया है। आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल ने कलानिधी मारन के 1,300 करोड़ रुपये के दावे को खारिज कर दिया है।

यूपीएल

यूपीएल ने एरिस्टा लाइफसाइंसेज को 4.2 अरब डॉलर में खरीदने का करार किया है। ये डील तीसरी तिमाही तक होने की संभावना है।

जस्ट डायल

बोर्ड ने 220 करोड़ रुपये के बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी 4.08 फीसदी शेयर 800 रुपये के भाव से खरीदेगी। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 38.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 38.1 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में जस्ट डायल की आय 10.5 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में जस्ट डायल की आय 190 करोड़ रुपये रही थी।

बाटा

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बाटा का मुनाफा 36.6 फीसदी बढ़कर 82.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में बाटा का मुनाफा 60.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बाटा की आय 8.3 फीसदी बढ़कर 797.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में बाटा की आय 736.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बाटा का एबिटडा 95.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 131.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बाटा का एबिटडा मार्जिन 13 फीसदी से बढ़कर 16.5 फीसदी रहा है।

एमसीएक्स

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एमसीएक्स का मुनाफा 72.1 फीसदी घटकर 7.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एमसीएक्स का मुनाफा 26.3 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एमसीएक्स की आय 2.1 फीसदी घटकर 85.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एमसीएक्स की आय 87.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एमसीएक्स का एबिटडा 40.9 करोड़ रुपये से घटकर 37.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एमसीएक्स का एबिटडा मार्जिन 46.9 फीसदी से घटकर 43.9 फीसदी रहा है।

हैवेल्स

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 73 फीसदी बढ़कर 210.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हैवेल्स का मुनाफा 121.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में हैवेल्स की आय 39.5 फीसदी बढ़कर 2,596.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हैवेल्स की आय 1,860.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हैवेल्स का एबिटडा 172.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 312.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हैवेल्स का एबिटडा मार्जिन 9.3 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी रहा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php