Tuesday 5 December 2017

शैल्बी हॉस्पिटल्स का आईपीओ खुला

गुजरात के हॉस्पिटल चेन शैल्बी हॉस्पिटल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। 7 दिसंबर तक निवेशक इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं। शैल्बी हॉस्पिटल्स ने आईपीओ के लिए 245-248 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं 60 शेयरों का 1 लॉट होगा। इश्यू के जरिए कंपनी की 480 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।





शैल्बी हॉस्पिटल्स ने 248 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एंकर इन्वेस्टरों से 150.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शैल्बी हॉस्पिटल्स अहमदाबाद स्थित हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी है। शैल्बी हॉस्पिटल्स के कुल 11 अस्पताल हैं और 9 में कामकाज चल रहा है। गुजरात में 6 और मध्य प्रदेश में 3 अस्पताल हैं। मुंबई, मोहाली और जयपुर में 1-1 अस्पताल है।

सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में शैल्बी हॉस्पिटल्स के सीएमडी, डॉ विक्रम शाह ने कहा कि आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। कंपनी 280 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी। कंपनी पर 400 करोड़ रुपये का कर्ज है। साथ ही कंपनी की नए अस्पताल खोलने की भी योजना है। कंपनी मुंबई, बड़ौदा और नासिक में अस्पताल खोलेगी।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment