शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
एसटीसी / एमएमटीसी
एसटीसी और एमएमटीसी को डिविडेंड देने से छूट मिल सकती है। वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से एसटीसी और एमएमटीसी के लिए डिविडेंड से छूट की सिफारिश की है।
गेल / आरसीएफ / फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स / दीपक फर्टिलाइजर्स
कैबिनेट ने जापान से गैस स्वैपिंग को मंजूरी दी है। गेल अमेरिका की महंगी गैस के बदले जापान से सस्ती गैस लेगा, जबकि जापान से अमेरिका गैस स्वैप कर सकेगा। साथ ही जापान से एलएनजी के बाजार को विकसित करने के लिए करार किया गया है। जापान से सस्ती गैस इंपोर्ट होने से खाद कंपनियों को भी फायदा होगा।
मॉन्सैंटो / कावेरी सीड
मॉन्सैंटो ने 3 भारतीय कंपनियों के साथ विवाद सुलझा लिया है। दरअसल मॉन्सैंटो और भारतीय कंपनियों के बीच जीएम सीड की टेक्नोलॉजी के लाइसेंस का मामला विवादों में था। रॉयल्टी घटाने के लिए कंपनियां पेमेंट टाल रही थी। 3 भारतीय कंपनियों में कावेरी सीड भी शामिल है।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट सिंगापुर में लिस्टेड आईपीआईटी को डिलिस्ट कराएगी। इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, आईपीआईटी में 45 फीसदी हिस्सेदारी फारलॉन ग्रुप और पब्लिक से खरीदेगी।
मजेस्को
आईबीएम ने मजेस्को के साथ मिलकर नया प्लेटफॉर्म तैयार किया है। नए प्लेटफॉर्म से प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आसानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449 http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php
No comments:
Post a Comment