Friday 29 June 2018

आगे जोरदार तेजी संभव, गिरावट से ना घबराएं

कैसी रहेगी बाजार की आगे की चाल और कहां रखें नजर, इन सवालों के जवाब देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में बीएसई के मेंबर ने कहा कि बुल मार्केट बरकरार है, लेकिन अभी करेक्शन का दौर जारी है। बाजार में आगे जोरदार तेजी दिखेगी। निवेशकों को बाजार की गिरावट से डरने की जरूरत नहीं है।



मेंबर के मुताबिक ट्रेड वॉर से अमेरिका को ही नुकसान हो सकता है। ट्रंप ग्लोबल बाजारों में घबराहट फैला रहे हैं, लेकिन अगले 3 महीने में ट्रेड वॉर पर रुख साफ होने की उम्मीद है। अमेरिका के कदम से चीन सतर्क नजर आ रहा है। हालांकि क्रूड में गिरावट न होना जरूर चिंता का विषय है। लेकिन, ओपेक के फैसले से क्रूड में गिरावट संभव है। क्रूड 100 डॉलर के पार जाने की स्थिति में नहीं है।

रमेश दमानी का मानना है कि मिडकैप में पिछले साल 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, ऐसे में मिडकैप शेयरों में करेक्शन जरूरी था। रुपये के उतार-चढ़ाव में आरबीआई के दखल की जरूरत है। डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 71 तक जा सकता है। हालांकि भारत में ग्रोथ की क्षमता बहुत ज्यादा है। साथ ही आगे एविएशन सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। ईंधन लागत बढ़ने के कारण कंपनियों की आय घटी है, लेकिन एयरलाइंस सेक्टर में धीरे-धीरे सुधार जारी रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment