वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल को 364.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल को 11.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल की आय 25.8 फीसदी बढ़कर 2,182.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल की आय 1,734.6 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल का टैक्स खर्च 11.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 211.4 करोड़ रुपये रहा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल को सब्सिडियरी में शेयरों की बिक्री से 50.7 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर एमएंडएम फाइनेंशियल का एसेट अंडर मैनेजमेंट 13 फीसदी बढ़कर 51,782 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।