Showing posts with label godrej agrovet. Show all posts
Showing posts with label godrej agrovet. Show all posts

Wednesday, 4 October 2017

आज से खुला गोदरेज एग्रोवेट का आईपीओ

आज से गोदरेज एग्रोवेट का आईपीओ खुल गया है। ये इश्यू 6 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस इश्यू के जरिए कंपनी की 1157 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है जिसमें से 291.5 करोड़ हिस्सा नए शेयरों से होगा। इश्यू का प्राइस बैंड 450 से 460 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और इसकी लॉट साइज है 32 शेयर।



गोदरेज एग्रोवेट पशु आहार, पॉम ऑयल, डेयरी और क्रॉप प्रोटेक्शन  के कारोबार में है। कंपनी पैकेज फूड और क्रॉप प्रोटेक्शन का भी कारोबार करती है। गोदरेज एग्रोवेट देश की सबसे बड़ी पॉम तेल उत्पादक कंपनी है। पूरे देश में इसका मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। मिल्क मोर, रियल गुड चिकन, यमीज गोदरेज एग्रोवेट के ब्रांड हैं।

आईडीबीआई कैपिटल, रिलायंस सिक्योरिटीज, के आर चोकसी और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज हाउसेस ने ये आईपीओ सब्सक्राईब करने की सलाह दी है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php