Showing posts with label economy. Show all posts
Showing posts with label economy. Show all posts

Friday, 1 June 2018

इकोनॉमी पकड़ेगी रफ्तार, इन सेक्टर पर रखें नजर

बाजार की आगे की चाल और दिशा पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि ऑटो कंपनियों के नंबर बहुत अच्छे रहे हैं और ये अगले 6 महीने अच्छे रहेंगे क्योंकि इकोनॉमी में मजबूती आती दिख रही है जिसका फायदा ऑटो सेक्टर को मिलेगा। सीमेंट और ऑटो सेक्टर के कारोबार में बढ़ोत्तरी इकोनॉमी में सुधार के बहुत अच्छे संकेत हैं। अगली तिमाही में जीडीपी 8 फीसदी का स्तर छू सकता है।



आईटी और फार्मा सेक्टर पर बात करते हुए अजय बग्गा ने कहा कि आईटी शेयर में इस समय निवेश के मौके हैं लेकिन कर्ज में फंसी फार्मा कंपनियों से दूर रहें। फार्मा में उन्ही कंपनियों में निवेश करें जिनमें कर्ज की दिक्कत नहीं है। आगे क्वालिटी फार्मा शेयर अच्छे रिटर्न दे सकते हैं। अजय बग्गा की सलाह है कि फार्मा कंपनियों पर नजर रखें इनमें किसी गिरावट में नीचे की तरफ निवेश के मौके मिल सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक पर बात करते हुए अजय बग्गा ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक को बोर्ड को पहले शेयरधारकों को बचाना था। जांच से पहले ही चंदा कोचर को पद से हट जाना चाहिए था।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php