Showing posts with label buffet. Show all posts
Showing posts with label buffet. Show all posts

Monday, 26 February 2018

मुश्किल वक्त, खुद पर रखें भरोसा: वॉरेन बफेट

दुनिया के सबसे कामयाब निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफेट हर साल अपने शेयरधारकों को एक चिट्ठी लिखते हैं। इस चिट्ठी में ग्लोबल इकोनॉमी और मार्केट के साथ ही उनकी अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे के मौजूदा हालात और आगे की चुनौतियों का जिक्र होता है। निवेश जगत के दिग्गजों को बफेट की इस चिट्ठी का बेसब्री से इंतजार होता है और इसके मुताबिक अपने इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी बनाते हैं। इस बार की चिट्ठी में क्या खास है और उसका मतलब क्या है आइए जानते हैं।


वॉरेन बफेट ने इस चिट्ठी में कहा है कि इस समय नई खरीद के लिए उचित कीमत वाली कंपनियों की कमी है। कंपनियों के वैल्युएशन महंगे होने के संकेत हैं। उनकी कंपनी के पास कैश रिजर्व बढ़कर 11,600 करोड़ डॉलर हो गया है, निवेश के सही मौके नहीं मिल रहे हैं। आगे बर्कशायर के शेयर में तेज गिरावट की आशंका है। चिट्ठी में बफेट के बाद कंपनी के स्ट्रक्चर का कोई जिक्र नहीं है। इसमें कहा गया है कि यूएस में कॉरपोरेट टैक्स घटने से बर्कशायर को 2900 करोड़ डॉलर का फायदा होगा।

वॉरेन बफेट के मुताबिक सस्ते कर्ज की वजह से खरीद-विलय की एक्टिविटी बढ़ रही है। अच्छे मैनेजर्स की अहमियत को समझना जरूरी है। जल्द ही 1 या ज्यादा बड़ी कंपनियों की खरीद संभव है। मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा रखना ज्यादा जरूरी है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php