Showing posts with label quarter. Show all posts
Showing posts with label quarter. Show all posts

Friday, 27 October 2017

यस बैंक को ₹1002.7 करोड़ का मुनाफा, एनपीए बढ़ा

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 25.1 फीसदी बढ़कर 1002.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 801.5 करोड़ रुपये रहा था।




वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 33.5 फीसदी बढ़कर 1885.1 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 1412.2  करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.97 फीसदी से बढ़कर 1.82 फीसदी रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 0.39 फीसदी से बढ़कर 1.04 फीसदी रहा है।

रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 1364.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2720.3 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 545.3 करोड़ से बढ़कर 1543.3 करोड़ हो गया है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक की प्रॉविजनिंग 285.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 447.1 करोड़ रुपये रही है। जबकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में यस बैंक ने 161.7 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की थी।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.7 फीसदी पर बरकरार रहा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php