Showing posts with label mishra dhatu. Show all posts
Showing posts with label mishra dhatu. Show all posts

Monday, 16 April 2018

मिश्र धातु निगम: 2 दिन में 40% की तेजी, क्या है वजह

हाल ही लिस्ट सरकारी मेटल कंपनी मिश्र धातु निगम यानी मिधानि में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी है। 2 दिन में ये शेयर करीब 40 फीसदी भाग चुका है। 



मिधानि में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। आज ये शेयर करीब 15 फीसदी भागा है। शुक्रवार को इसमें 20 फीसदी का ऊपरी सर्किट लगा था। हाल ही इसका आईपीओ आया था जिसकी ठंडी लिस्टिंग हुई थी।

मिधानि में तेजी की वजह पर नजर डालें तो कंपनी स्पेशल स्टील, हाई क्वालिटी-हाई वैल्यु एलॉय बनाने का काम करती है। ये भारत में टाइटैनियम बनाने वाली इकलौती कंपनी है। डिफेंस कंपनियां इसकी सबसे बड़ी खरीदार हैं। ये मोनोपोली रखने वाली कर्ज मुक्त कंपनी है। नए प्लांट को लेकर बाजार को काफी उम्मीदें हैं। जिसको देखते हुए फंड्स इसमें खरीदारी कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php