Showing posts with label सेंसेक्स 400 अंक उछला. Show all posts
Showing posts with label सेंसेक्स 400 अंक उछला. Show all posts

Wednesday, 17 October 2018

सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 10700 के पार

बाजार ने शानदार शुरुआत दिखाई है। सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं। निफ्टी 10,700 के पार निकलने में कामयाब हुआ है जबकि सेंसेक्स में 400 अंकों की मजबूती दिखी है। सेंसेक्स 35,600 के करीब पहुंच गया है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी चढ़ा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 401 अंक यानि 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 35,563 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 120 अंक यानि 1.15 फीसदी की उछाल के साथ 10,705 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



बैंकिंग, रियल्टी, मेटल, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 1 फीसदी की उछाल के साथ 25,850 के स्तर पर पहुंच गया है।

दिग्गज शेयरों में इंफोसिस, गेल, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, अदानी पोर्ट्स और यस बैंक 2.6-1.3 फीसदी तक चढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, बीपीसीएल और विप्रो 3-0.3 फीसदी तक गिरे हैं।

मिडकैप शेयरों में एनबीसीसी, सेंट्रल बैंक, गृह फाइनेंस, यूनाइटेड ब्रुअरीज और अदानी पावर 3.8-1.8 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में टाटा कम्युनिकेशंस, एल्केम लैब और पीरामल एंटरप्राइजेज 0.6-0.3 फीसदी तक लुढ़के हैं।

स्मॉलकैप शेयरों में जेएंडके बैंक, आधुनिक इंडस्ट्रीज, वीटो स्विच, इंडो टेक और जेबीएम ऑटो 13.1-7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में द्वारिकेश शुगर, आशापुरा इंटीमेंट, 8के माइल्स, वक्रांगी और दीवान हाउसिंग 5-4.3 फीसदी तक टूटे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php