Showing posts with label सेंसेक्स 150 अंक ऊपर. Show all posts
Showing posts with label सेंसेक्स 150 अंक ऊपर. Show all posts

Monday, 3 December 2018

सेंसेक्स 150 अंक ऊपर, निफ्टी 10910 के आसपास

ट्रंप-जिनपिंग के बीच जी-20 मुलाकात में बात बन गई और यूएस-चीन में नया टैरिफ नहीं लगाने पर सुलह हो गई है। दोनों देश 1 जनवरी के बाद नया टैरिफ नहीं लगाने पर राजी हो गए हैं। इस डील के तहत 90 दिनों तक कोई नया टैरिफ नहीं लगेगा। इस ट्ट्रेड डील के बाद डाओ फ्यूचर्स 400 अंक चढ़ा जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में भी करीब 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को डाओ 200 अंक चढ़कर बंद हुआ था। इस बीच क्रूड में 2.5 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट 61 डॉलर प्रति बैरल के पार नजर आ रहा है। इस डील से एशियाई बाजार जोश में आ गए हैं। एजीएक्स निफ्टी ग्यारह हजार के बहुत करीब आ गया है।

मजबूत ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी नजर आ रही है। निफ्टी 10910 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 36350 के पास दिखाई दे रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी जोश नजर आ रहा है जिसके चलते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.40 फीसदी से बढ़कर 14485 के आसपास पहुंच गया है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है।



आज के कारोबार में मेटल, एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 1.3 फीसदी बढ़ गया है, जबकि निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.46 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 2.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं एफएमसीजी इंडेक्स में 0.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही हैं।

आज के कारोबार में पीएसयू बैंकों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है जिसके चलते बैंक निफ्टी सुस्त नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी आज 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26890 के आसपास नजर आ रहा है। हालांकि फार्मा, पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली आई है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 150 अंक यानि 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 36340 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 32 अंक यानि 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 10910 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php