Showing posts with label निफ्टी 10550 के पार. Show all posts
Showing posts with label निफ्टी 10550 के पार. Show all posts

Tuesday, 16 October 2018

निफ्टी 10550 के पार, सेंसेक्स 120 अंक मजबूत

शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार में अच्छी तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी 10,550 के पार निकल गया है जबकि सेंसेक्स में 120 अंकों की मजबूती आई है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.9 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी चढ़ा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 121 अंक यानि 0.4 फीसदी तक उछलकर 34,986 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 40 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 10,552 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



बैंकिंग, रियल्टी, फार्मा, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की उछाल के साथ 25,470 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि आईटी शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं।

दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक 2.6-1.5 फीसदी तक चढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल, हिंडाल्को, बीपीसीएल और विप्रो 1.1-0.4 फीसदी तक लुढ़के हैं।

मिडकैप शेयरों में व्हर्लपूल, सेंट्रल बैंक, गोदरेज एग्रोवेट, दीवान हाउसिंग और अदानी पावर 5.5-2.6 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में टाटा कम्युनिकेशंस, बजाज होल्डिंग्स, क्रिसिल, हनीवेल ऑटो और राजेश एक्सपोर्ट्स 0.9-0.4 फीसदी तक गिरे हैं।

स्मॉलकैप शेयरों में अर्शिया, जी मीडिया, वीटो स्विच, एमपीएस और थिरुमलाई केमिकल 12.2-8.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में 8के माइल्स, आशापुरा इंटीमेंट, मोनेट इस्पात, द्वारिकेश शुगर और रत्नमणि मेटल 5-4.4 फीसदी तक टूटे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php