Showing posts with label निफ्टी 10225 के आसपास. Show all posts
Showing posts with label निफ्टी 10225 के आसपास. Show all posts

Monday, 8 October 2018

सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 10225 के आसपास

एशियाई बाजारों की सुस्ती ने घरेलू बाजारों पर भी दबाव बनाने का काम किया है। अमेरिकी बाजारों से भी कमजोरी के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को डाओ 180 अंक गिरकर बंद हुआ था। यही वजह है कि घरेलू बाजारों में भी नरमी का रुख है।



शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सुस्त नजर आ रही है। निफ्टी 10265 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 34235 के आसपास दिखाई दे रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी से घटकर 13775 के आसपास दिख रहा है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है।

मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.6 फीसदी टूट गया है, जबकि निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.28 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

बैंकिग शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी गिरकर 24,391.85 के आसपास नजर आ रहा है। हालांकि आज के कारोबार में पीएसयू बैंको में कुछ खरीदारी दीख रही है जिसके चलते निफ्टी की पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 343 अंक यानि 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 34033.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 105 अंक की कमजोरी के साथ 10,208 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php