Showing posts with label एक्सिस बैंक के नतीजे. Show all posts
Showing posts with label एक्सिस बैंक के नतीजे. Show all posts

Monday, 30 July 2018

कैसे रहेंगे एचडीएफसी, एक्सिस बैंक के नतीजे

आज बाजार की नजर एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के नतीजों पर रहेगी। कैसे एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के नतीजे, आइए जानते हैं -

एचडीएफसी

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 35.5 फीसदी बढ़कर 2,108.4 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1,555.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 16.5 फीसदी बढ़कर 3,010.5 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 2,585.2 करोड़ रुपये रही थी।



एक्सिस बैंक

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 59.1 फीसदी घटकर 534 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1,305.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 5.9 फीसदी बढ़कर 4,890.3 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 4,616.1 करोड़ रुपये रही थी।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php