Showing posts with label इन शेयरों में जरूर रहेगी हलचल. Show all posts
Showing posts with label इन शेयरों में जरूर रहेगी हलचल. Show all posts

Monday, 17 December 2018

खबरों में है दम, इन शेयरों में जरूर रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

वेदांत

वेदांत को बड़ी राहत  मिली है। कंपनी का तूतीकोरिन कॉपर प्लांट फिर खुलेगा। एनजीटी ने तमिलनाडु प्रदूषण बोर्ड को इससे संबंधित आदेश दिया है। 3 हफ्ते के अंदर प्लांट के रिन्यूअल का आदेश दिया गया है। इस प्लांट के डेवलपमेंट पर वेदांत 3 साल में 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कैडिला को मंजूरी

कैडिला को यूएस एफडीए से अल्बेंडाजोल और प्रेगाबेलिन टैबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है।

विप्रो

विप्रो ने सैक्सो बैंक के साथ स्ट्रैटेजिक करार किया है।

फ्यूचर कंज्यूमर

फ्यूचर कंज्यूमर को अमर चित्र कथा में हिस्सा बिक्री से 44.3 करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी ने मॉरीशस की ग्रिफिन पार्टनर को ये हिस्सा बेचा है। अमर चित्र कथा फ्यूचर कंज्यूमर की सब्सिडियरी थी।



एलएंडटी का मोनोरेल करार रद्द

एमएमआरडीए ने मुंबई मोनोरेल प्रोजेक्ट का करार रद्द कर दिया है। एलएंडटी की जेवी के साथ एमएमआरडीए ने ये करार किया था। करार के मुताबिक काम नहीं होने से कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया गया है। एमएमआरडीए बतौर जुर्माना बैंक गारंटी भुनाएगा। एलएंडटी ने 200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दी थी।

केमिकल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी

चीन से इंपोर्ट होने वाले डिटर्जेंट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल पर ड्यूटी लगी है। घरेलू इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगी है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php