Showing posts with label अमेरिकी बाजारों में रिकवरी. Show all posts
Showing posts with label अमेरिकी बाजारों में रिकवरी. Show all posts

Friday, 7 December 2018

अमेरिकी बाजारों में रिकवरी, ग्लोबल संकेत अच्छे

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे हैं। आज एशिया की मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। एजीएक्स निफ्टी करीब 60 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। फेड के ब्याज दरें नहीं बढ़ाने की खबरों से अमेरिकी बाजार में कल शानदार रिकवरी दिखी और डाओ निचले स्तरों से 720 अंक सुधरकर बंद हुआ। नैस्डैक भी कल हरे निशान में बंद हुआ लेकिन एसएंडपी 500 इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ।



क्रूड से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ओपेक की बैठक में उत्पादन कटौती पर आम राय नहीं बनने से ब्रेंट 3 फीसदी तक फिसल गया है। ब्रेंट का भाव 60 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। ओपेक बैठक में ऑयल आउटपुट घटाने पर सहमति बनी है। आज रूस के साथ बैठक के बाद अंतिम फैसला होगा। उत्पादन कटौती के कोटे पर अभी  आमराय नहीं बनी है।

अमेरिकी बाजारों की चाल पर नजर डालें तो गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 79.40 अंक यानि 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,947.67 के स्तर पर बंद हुआ है। नैस्डैक 29.83 अंक यानि 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 7188.26 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 4.11 अंक यानि 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,695.95 के स्तर पर बंद हुआ है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php