Monday 21 May 2018

इंडोस्टार कैपिटल की अच्छी लिस्टिंग

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एनएसई पर इंडोस्टार कैपिटल का शेयर 4.9 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। एनएसई पर इंडोस्टार कैपिटल का शेयर 600 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के लिए इंडोस्टार कैपिटल का इश्यू प्राइस 572 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।




लिस्टिंग के बाद एनएसई पर इंडोस्टार कैपिटल का शेयर 603 रुपये तक पहुंचने में कामयाब हुआ है। इंडोस्टार कैपिटल का इश्यू 09 से 11 मई के दौरान खुला था। इश्यू से कंपनी ने 1844 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इंडोस्टार कैपिटल मुंबई स्थित एनबीएफसी कंपनी है जो कॉर्पोरेट्स, एसएमई को कर्ज देती है। हाल में इसनें व्हीकल, हाउसिंग फाइनेंस में कदम रखा है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें 8817002233 or whatsapp no. 8602780449  http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment